Breaking News

लायंस क्लब ऑफ छपरा सारण ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: लायंस क्लब ऑफ छपरा सारण द्वारा महाराजगंज (गोल्टेनगंज) स्थित आर बी एस पब्लिक स्कूल महाराजगंज परिसर में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन छपरा के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ एस के पाण्डेय ने फीता काटकर किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

कैंप में क्लब से जुड़े चिकित्सकों की टीम ने लगभग 2700 मरीजों, स्त्री, पुरुष एवं बच्चों की विभिन्न बीमारियों की जांच की। नेत्र रोगों की जांच डॉ एस के पाण्डेय ने की, जबकि दंत रोगों की जांच डॉ ओ पी गुप्ता एवं डॉ अमीषा तिवारी ने की। गठिया, जोड़ों के दर्द एवं फेफड़ों संबंधी रोगों की जांच डॉ यू के पाठक द्वारा की गई। पेट एवं श्वसन संबंधी समस्याओं की जांच डॉ मकेश्वर चौधरी ने की, जबकि महिला रोगों की जांच डॉ संगीता चौधरी द्वारा की गई।

SHARDA
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त डॉ एस एस पाण्डेय, डॉ ए के सिंह, डॉ रवि भूषण, डॉ रवि अमृत एवं डॉ एन के द्विवेदी ने सामान्य रोगों की जांच कर उपचार उपलब्ध कराया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

क्लब की ओर से मरीजों को निःशुल्क दवा भी वितरित की गई। दवा वितरण केंद्र पर लायन आशुतोष शर्मा एवं बी.एन. गुप्ता सक्रिय रहे।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लायन संजय कुमार आर्या सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी लायन गणेश पाठक ने दी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें