Breaking News

भूमितल पर उप डाकघर खुलने से आमजन को बड़ी राहत

2 Min Read

जलालपुर: भूमितल पर उप डाकघर का कार्यालय संचालित होने से अब बुजुर्ग ग्राहकों एवं महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी, वहीं कर्मचारियों को भी अपने कार्य के निष्पादन में सहूलियत मिलेगी। यह बात उप डाकघर जलालपुर बाजार के भूमितल पर बने नए भवन के उद्घाटन अवसर पर सारण प्रमंडल के प्रवर डाक अधीक्षक रासबिहारी राम ने कही।

SHAILFORD
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डाकघर न केवल डाकघर आपके द्वार की भावना को साकार करता है, बल्कि जनता की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखता है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में भारतीय डाक अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

नव निर्मित उप डाकघर भवन का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ प्रवर डाक अधीक्षक रासबिहारी राम, सहायक डाक अधीक्षक नीरज कुमार, भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश्वर कुंवर, उप डाकपाल सुनील कुमार सिंह एवं मकान मालिक विजय तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर पंडित राजेन्द्र त्रिपाठी एवं पंडित मनोज मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर मंगलाचरण कराया। मकान मालिक विजय तिवारी ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शाखा डाकपाल रितु कुमारी ने किया। उद्घाटन समारोह में तरुण कुमार सिंह, अमितांशु भूषण मिश्र, नगनारायण सिंह, सनत तिवारी, मनु सिंह, दीपक साह, सूरज पुरी, बिनोद साह, वीरेन्द्र यादव एवं सूरज पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह नया उप डाकघर भवन क्षेत्रीय नागरिकों के लिए सुविधाजनक सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें