दंतेवाड़ा, 05 फ़रवरी (हि.स.)।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पोन्दुम में आरोपित भतीजे मुड़ा उर्फ मनकू मण्डावी ने अपने ही चाचा कोसा मण्डावी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। आरोपित काफी समय से इस बात से खफा था कि उसके चाचा द्वारा किए गए जादू-टोने के कारण ही उसकी मां की मृत्यु हुई है। नगर निगम सभागार बना अखाड़ा, पिछले साल का हिसाब मांगने पर बढ़ा विवाद, बजट बैठक में जमकर हंगामा इस रंजिश के चलते उसने मौका पाते ही चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत आज गुुरूवार काे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया है। उपेन्द्र कुशवाहा फिर बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दंतेवाड़ा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धनंजय सिन्हा ने बताया कि 3 फरवरी को ग्राम पोन्दुम में कोसा मण्डावी की हत्या की सूचना पर दंतेवाड़ा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वहां कोसा मण्डावी (50 वर्ष), निवासी पोन्दुम गोटखुटापारा का शव उसके घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ा मिला। पुलिस ने जब परिजन और ग्रामीणों से पूछ-ताछ की, तो ग्रामीणों ने बताया कि मृतक कोसा मण्डावी का भतीजा, मुड़ा उर्फ मनकू मण्डावी, इस बात से नाराज था, कि कोसा मण्डावी द्वारा किए गए जादू-टोने के कारण ही उसकी मां सुकड़ी मण्डावी की मृत्यु हुई है। इसी शक के चलते भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी (टंगिया) से सिर और कंधे पर कई जानलेवा वार किए और फरार हो गया। बिहार की सांस्कृतिक विरासत को बड़ी पहचान: नालंदा की बावन बूटी, गया स्टोन क्राफ्ट और भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग को मिला GI टैग पुलिस ने आरोपित मुड़ा उर्फ मनकू मण्डावी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित घटना के बाद से ग्राम पोन्दुम-जारम के जंगल में छिपा हुआ है। सूचना पर दंतेवाड़ा पुलिस और डीआरजी दंतेवाड़ा की टीम ने जंगल में घेराबंदी कर आरोपित मनकू मण्डावी को पकड़ लिया। घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी (टंगिया) और खून लगा हुआ हाफ नेकर भी जब्त किया गया। आरोपित ने पूछ-ताछ में बताया कि उसे शक था कि कोसा मण्डावी द्वारा जादू-टोना करने से उसकी मां की मृत्यु हुई है। इसी शक के चलते उसने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा, 05 फ़रवरी (हि.स.)।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पोन्दुम में आरोपित भतीजे मुड़ा उर्फ मनकू मण्डावी ने अपने ही चाचा कोसा मण्डावी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। आरोपित काफी समय से इस बात से खफा था कि उसके चाचा द्वारा किए गए जादू-टोने के कारण ही उसकी मां की मृत्यु हुई है।
इस रंजिश के चलते उसने मौका पाते ही चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत आज गुुरूवार काे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।
दंतेवाड़ा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धनंजय सिन्हा ने बताया कि 3 फरवरी को ग्राम पोन्दुम में कोसा मण्डावी की हत्या की सूचना पर दंतेवाड़ा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वहां कोसा मण्डावी (50 वर्ष), निवासी पोन्दुम गोटखुटापारा का शव उसके घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ा मिला। पुलिस ने जब परिजन और ग्रामीणों से पूछ-ताछ की, तो ग्रामीणों ने बताया कि मृतक कोसा मण्डावी का भतीजा, मुड़ा उर्फ मनकू मण्डावी, इस बात से नाराज था, कि कोसा मण्डावी द्वारा किए गए जादू-टोने के कारण ही उसकी मां सुकड़ी मण्डावी की मृत्यु हुई है। इसी शक के चलते भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी (टंगिया) से सिर और कंधे पर कई जानलेवा वार किए और फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपित मुड़ा उर्फ मनकू मण्डावी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित घटना के बाद से ग्राम पोन्दुम-जारम के जंगल में छिपा हुआ है। सूचना पर दंतेवाड़ा पुलिस और डीआरजी दंतेवाड़ा की टीम ने जंगल में घेराबंदी कर आरोपित मनकू मण्डावी को पकड़ लिया। घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी (टंगिया) और खून लगा हुआ हाफ नेकर भी जब्त किया गया। आरोपित ने पूछ-ताछ में बताया कि उसे शक था कि कोसा मण्डावी द्वारा जादू-टोना करने से उसकी मां की मृत्यु हुई है। इसी शक के चलते उसने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ