Chhapra: श्रम संसाधन विभाग, बिहार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा 9 फरवरी 2026 को राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेला में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्र की देश की नामी स्थानीय एवं बाह्य निजी कंपनियां भाग लेंगी। भाग लेने वाली कंपनियों द्वारा अधिसूचित रिक्तियों के विरुद्ध पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठाकर निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। Horoscope आज का राशिफल | आज पांच राशियों के लिए किस्मत खुलेगा जाने मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल रोजगार मेला में आठवीं पास से लेकर उच्चतर योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। यह निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर होगा। लूटपाट की साजिश नाकाम, दो आरोपित गिरफ्तार रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन कर दी गई है, जो भारत सरकार के नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल ncs.gov.in के माध्यम से की जाती है। कोई भी अभ्यर्थी उक्त पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपना निबंधन कर सकता है। राष्ट्रपति गुरुवार को 115 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय से भी ऑनलाइन निबंधन हेतु संपर्क कर सकते हैं। रोजगार मेला स्थल पर भी ऑनलाइन निबंधन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: श्रम संसाधन विभाग, बिहार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा 9 फरवरी 2026 को राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस रोजगार मेला में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्र की देश की नामी स्थानीय एवं बाह्य निजी कंपनियां भाग लेंगी। भाग लेने वाली कंपनियों द्वारा अधिसूचित रिक्तियों के विरुद्ध पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठाकर निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन कर दी गई है, जो भारत सरकार के नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल ncs.gov.in के माध्यम से की जाती है। कोई भी अभ्यर्थी उक्त पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपना निबंधन कर सकता है।
इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय से भी ऑनलाइन निबंधन हेतु संपर्क कर सकते हैं। रोजगार मेला स्थल पर भी ऑनलाइन निबंधन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।