Chhapra: वाराणसी मंडल के छपरा कचहरी–थावे रेल खंड पर गुरुवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे 85 यात्रियों को पकड़ा गया। इस कार्रवाई में यात्रियों से कुल ₹22,900 (बाइस हजार नौ सौ रुपये) का रेल राजस्व वसूल किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में यह अभियान थावे स्टेशन को आधार बनाकर चलाया गया। अभियान के दौरान छपरा कचहरी–थावे रेल खंड पर चलने वाली गाड़ी संख्या 55110 छपरा कचहरी मेमो सवारी गाड़ी एवं 55109 थावे–छपरा कचहरी मेमो सवारी गाड़ी सहित विभिन्न सवारी ट्रेनों में किलाबंदी कर सघन टिकट जांच की गई। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष दशमी टिकट जांच दल में मंडल वाणिज्य अधीक्षक थावे विशाल सिंह सहित कुल सात टिकट जांच कर्मी एवं रेलवे सुरक्षा बल के दो जवान शामिल थे। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने अथवा अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़कर नियमानुसार जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा गया। लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड इस सघन टिकट जांच अभियान के दौरान संबंधित स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि वे रेल नियमों का पालन करें और यात्रा के दौरान उचित एवं वैध टिकट लेकर ही सफर करें। कतर फैक्टरी दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: वाराणसी मंडल के छपरा कचहरी–थावे रेल खंड पर गुरुवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे 85 यात्रियों को पकड़ा गया। इस कार्रवाई में यात्रियों से कुल ₹22,900 (बाइस हजार नौ सौ रुपये) का रेल राजस्व वसूल किया गया।
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में यह अभियान थावे स्टेशन को आधार बनाकर चलाया गया। अभियान के दौरान छपरा कचहरी–थावे रेल खंड पर चलने वाली गाड़ी संख्या 55110 छपरा कचहरी मेमो सवारी गाड़ी एवं 55109 थावे–छपरा कचहरी मेमो सवारी गाड़ी सहित विभिन्न सवारी ट्रेनों में किलाबंदी कर सघन टिकट जांच की गई।
टिकट जांच दल में मंडल वाणिज्य अधीक्षक थावे विशाल सिंह सहित कुल सात टिकट जांच कर्मी एवं रेलवे सुरक्षा बल के दो जवान शामिल थे। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने अथवा अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़कर नियमानुसार जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा गया।
इस सघन टिकट जांच अभियान के दौरान संबंधित स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि वे रेल नियमों का पालन करें और यात्रा के दौरान उचित एवं वैध टिकट लेकर ही सफर करें।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।