Breaking News

डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरने से 10 जवान बलिदान, 9 घायल

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

डोडा, 22 जनवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खंटॉप इलाके में गुरुवार को सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे 10 जवान बलिदान हो गए, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।

SHAILFORD
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि सेना के जवानों को लेकर सेना का कैस्पर वाहन एक ऊंचाई वाली चौकी की ओर जा रहा था, तभी उसके चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन 400 फुट गहरी खाई में गिर गया। सेना और पुलिस ने तुरंत संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया, तो 10 सैनिकों के शव पाए गए। नौ अन्य सैनिकों को घायल हालत में बचाया गया, जिसमें तीन जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों जवानों को एयरलिफ्ट करके उधमपुर के आर्मी कमांड हॉस्पिटल ले जाया गया। 6 अन्य लोगों पर नज़र रखी जा रही है, उनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। उन्होंने कहा कि डोडा में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 10 बहादुर जवानों की मृत्यु से मैं अत्यंत दुखी हूं। हम अपने बहादुर सैनिकों की उत्कृष्ट सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर लिखा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में डोडा के आसपास के इलाके में खराब मौसम और दुर्गम रास्तों पर चलते हुए एक सैन्य वाहन सड़क से फिसल गया। इस दुर्घटना में कई लोग हताहत हुए हैं, जिनमें से कुछ की मृत्यु हो गई है। घायलों को आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें