Breaking News

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

कांग्रेस के वाराणसी महानगर के कार्यकर्ताओं ने अर्दली बाजार हनुमान मंदिर में हनुमान जी से किया प्रार्थना

SHAILFORD
विज्ञापन

वाराणसी: अयोध्या धाम स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासत भी उबलने लगी है। मंगलवार शाम कांग्रेस के वाराणसी महानगर के कार्यकर्ताओं ने अर्दली बाजार स्थित हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की हनुमान जी से गुहार लगाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम पर देशभर के करोड़ों श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और विश्वास के साथ चढ़ावा अर्पित करते हैं। ऐसे में यदि उस धन के दुरुपयोग अथवा लूट के आरोप सामने आते हैं तो यह केवल आर्थिक अनियमितता नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था पर गहरा आघात है। इसलिए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

VIPS
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि आज प्रथम चरण में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और जनआस्था की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया है। आज हमने भगवान हनुमान के समक्ष सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है। प्रभु श्रीराम और हनुमानजी के नाम पर राजनीति करने वालों को यह समझना होगा कि राम केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सत्य, मर्यादा और न्याय के प्रतीक हैं। यदि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे की लूट या अनियमितता में किसी भी स्तर पर भाजपा या उसके संरक्षण प्राप्त लोगों की भूमिका है, तो उन्हें कानून के अनुसार कठोर दंड मिलना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव संतोष चौरसिया, महानगर उपाध्यक्ष एवं उत्तरी विधानसभा प्रभारी मयंक चौबे, महानगर उपाध्यक्ष एवं उत्तरी विधानसभा संयोजक सतनाम सिंह ने किया।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें