Breaking News

सारण में एसएसपी की नई पहल, कार्यालय कक्ष के बाहर बैठकर की जनसुनवाई

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विनीत कुमार ने आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एक नई और सराहनीय पहल की है। इसी क्रम में एसएसपी ने अपने कार्यालय कक्ष के बाहर बैठकर जनसुनवाई की और दूर-दराज से आए आवेदकों की शिकायतें सुनीं।

SHAILFORD
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान कुल 50 आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं। इनमें भूमि विवाद, आपसी झगड़े, लंबित मामलों की प्रगति, पुलिस से संबंधित शिकायतें सहित अन्य जनसमस्याएं शामिल रहीं। एसएसपी विनीत कुमार ने सभी आवेदकों की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित मामलों के निराकरण हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका समाधान करना भी है।

एसएसपी की इस पहल से जनसुनवाई में आए लोगों में संतोष देखने को मिला। आवेदकों ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी द्वारा स्वयं बाहर बैठकर समस्या सुनना आम लोगों के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है। स्थानीय स्तर पर इस पहल की सराहना की जा रही है और इसे पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें