Breaking News

सोनपुर एवं गरखा थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया उद्भेदन

CT DESK
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण जिला के सोनपुर एवं गरखा थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने उद्भेदन किया है। पुलिस ने अंतर-जिला संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सारण के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि 08 जनवरी 2026 को सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजलपुर जमुनी स्थित न्यू गणपति सीमेंट भंडार से लगभग 10 टन सरिया (छड़), तार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, डीजल एवं नगद राशि की चोरी की घटना घटित हुई थी। इस संबंध में पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर सोनपुर थाना कांड संख्या-31/26, दर्ज किया गया, इसी क्रम में पूर्व में दिनांक-10-12-2025 को गरखा थाना क्षेत्र अंतर्गत जसोसती पोखरा के पीछे, मुबारकपुर जाने वाली सड़क स्थित एक गोदाम में ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई थी, जिसमें पीड़िता द्वारा बताया गया कि उक्त गोदाम को उन्होंने किराये पर लेकर उसमें चिउरा मिल से संबंधित माल संग्रहित किया था। अज्ञात चोरों द्वारा गोदाम का ताला तोड़कर ट्रक के माध्यम से बड़ी मात्रा में अनाज की चोरी कर ली गई।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

इस संबंध में पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर गरखा थाना कांड संख्या-951/25 दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर 1 के नेतृत्व में गरखा थाना एवं सोनपुर थाना की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा DIU के सहयोग से तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की योजना बनाई गई।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

छापामारी टीम द्वारा छापेमारी के क्रम में गरखा थाना कांड से संबंधित 3 अभियुक्तों को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं स्वीकारोक्ति (कन्फेशन) के दौरान यह तथ्य सामने आया कि सोनपुर थाना क्षेत्र में हुई स्टील बार (सरिया छड़) चोरी की घटना भी इसी संगठित गिरोह द्वारा कारित की गई थी।

अभियुक्तों के कन्फेशन एवं निशानदेही के आधार पर मुजफ्फरपुर से सोनपुर थाना कांड में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार दोनों थाना कांडों में संलिप्त कुल 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सानू कुमार, पिता-छोटेलाल चौधरी, साकिन-जाफरपुर, थाना-पारु, जिला-मुजफ्फरपुर, सबरेश कुमार, पिता-अरुण कुमार, साकिन-माधोपुर बुजुर्ग, थाना-देवरिया, जिला-मुजफ्फरपुर, अनिल राय, पिता-अरुण कुमार, साकिन-माधोपुर बुजुर्ग, थाना-देवरिया, जिला-मुजफ्फरपुर, राजन कुमार, पिता-कामेश्वर सिंह साकिन- दाउदपुर थाना-पारु जिला-मुजफ्फरपुर।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें