Breaking News

नशा मुक्त सारण अभियान: 33 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण पुलिस ने नशा मुक्त सारण अभियान के तहत 33 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद किया है। साथ ही 2 गांजा तस्कर को भी गया गिरफ्तार किया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 रामपुकार सिंह ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह- वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देशन में सारण पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, तस्करों एवं कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चला रही है।

SHARDA
विज्ञापन

इसी क्रम में 05 जनवरी 26 को सारण पुलिस को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। रिविलगंज थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की रिविलगंज नयका टोला में जय प्रकाश उर्फ पप्पू, पिता-स्व० शंभू प्रसाद एवं 01 महिला अपने घर में अवैध मादक पदार्थ रखकर क्रय विक्रय कर रहे है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उक्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए जिला में कार्यरत नशा विनाशक टीम एवं रिविलगंज थाना पुलिस टीम के द्वारा उक्त बताये गये स्थान पर पहुंचकर विधिवत छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में जय प्रकाश उर्फ पप्पू पिता स्व० शंभू प्रसाद के घर से 6 किलो 800 ग्राम एवं महिला अभियुक्त के घर से 22 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में रिविलगंज थाना कांड संख्या-10/26 दर्ज किया गया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

साथ ही भेल्दी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की भेल्दी थानान्तर्गत ग्राम पचरुखी में विरेश सिंह, पिता-स्व० सीताराम सिंह अपने दलान में अवैध मादक पदार्थ का क्रय विक्रय कर रहे है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उक्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए भेल्दी थाना पुलिस टीम द्वारा उक्त बताये गये स्थान पर पहुंचकर विधिवत छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में विरेश सिंह, पिता-स्व० सीताराम सिंह के दलान में रखे मोटरसाईकिल के डिक्की से 4 किलो 70 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर 01अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

इस संदर्भ में भेल्दी थाना कांड संख्या-08/20 दर्ज किया गया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें