Breaking News

भीषण ठंड में जरुरतमन्द लोगों की मदद के लिए आगे आए समाजसेवी अभिजीत श्रीवास्तव

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: भीषण ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया, कायस्थ परिवार छपरासारण, मिशन 2 करोड़ चित्रांश इंटरनेशनल एवं अभिन्नोवेशन ग्रुप दिल्ली की संयुक्त टीम द्वारा समाजसेवी अभिजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में संचालित कंबल वितरण अभियान का आज समापन हुआ। बीते दो दिनों से लगातार चल रही इस मानवीय सेवा मुहिम के माध्यम से हजारों जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस अवसर पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेशाध्यक्ष डॉ विद्याभूषण श्रीवास्तव, आशीर्वाद मार्केट कॉम्प्लेक्स, छपरा के व्यवसायी मुकेश कुमार, असलम खान एवं गोलू खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं कायस्थ परिवार छपरा, सारण के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ‘मिंटू’ जी, महिला विंग की अध्यक्ष सुनीता विवेक जी, संगठन के प्रवक्ता आनंद विवेक जी तथा मिशन 2 करोड़ चित्रांश इंटरनेशनल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिलेश्वर माधव, बिहार प्रदेश अध्यक्ष युवा अभिषेक अरुण ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

SHARDA
विज्ञापन

अभिजीत श्रीवास्तव की कंपनी अभिन्नोवेशन ग्रुप के प्रबंधक एवं कर्मचारी, अखंड प्रताप सिंह, सौरभ तिवारी, दीपक कुमार, शरद राजपूत, रविंद्र राय एवं सुनील कुमार ने भी पूरे समर्पण भाव के साथ सेवा कार्य में योगदान दिया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कंबल वितरण अभियान के तहत कचहरी जंक्शन, गांधी चौक, मौना चौक, कटहरी बाग, सोनारपट्टी, हथुआ मार्केट, सदर अस्पताल आश्रय स्थल एवं पीर बाबा क्षेत्र में सड़क किनारे रह रहे असहाय लोगों, गरीब परिवारों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस अभियान के दौरान हजारों की संख्या में कंबल वितरित किए गए, जिससे कड़ाके की ठंड में गरीबों एवं बेसहारा लोगों को बड़ी राहत मिली।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस अवसर पर समाजसेवी अभिजीत श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य था, जिसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जितनी सहायता की जाए, वह कम है, इसलिए यह सेवा प्रयास आगे भी जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी सहयोगी संगठनों, समाजसेवियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों ने इस सराहनीय पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे मानवीय प्रयास समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें