Chhapra: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को सारण प्रमंडल के 49वें प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जिलाधिकारी, सारण वैभव श्रीवास्तव, जिलाधिकारी, सिवान विवेक रंजन मैत्रेय तथा वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ. कुमार आशीष ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आयुक्त ने सारण एवं सिवान जिलों से संबंधित प्रशासनिक, विकासात्मक एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। सम्राट चौधरी ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां पदभार ग्रहण के उपरांत आयुक्त मनीष कुमार ने प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों से उनके दायित्वों एवं वर्तमान कार्यों की जानकारी ली तथा कार्य पद्धति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, पथराव और पुलिस वाहन में आगजनी, हिरासत में संदिग्ध इस अवसर पर आयुक्त के सचिव, उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, उप जनसंपर्क निदेशक, उपनिदेशक कल्याण, उपनिदेशक पंचायत, संयुक्त निबंधक सहकारिता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, प्रशाखा पदाधिकारी, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे। केन्द्र सरकार ने सीजेपी की मांगे मानी, छात्रों ने की आंदोलन खत्म करने की घोषणा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को सारण प्रमंडल के 49वें प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जिलाधिकारी, सारण वैभव श्रीवास्तव, जिलाधिकारी, सिवान विवेक रंजन मैत्रेय तथा वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ. कुमार आशीष ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आयुक्त ने सारण एवं सिवान जिलों से संबंधित प्रशासनिक, विकासात्मक एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
पदभार ग्रहण के उपरांत आयुक्त मनीष कुमार ने प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों से उनके दायित्वों एवं वर्तमान कार्यों की जानकारी ली तथा कार्य पद्धति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर आयुक्त के सचिव, उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, उप जनसंपर्क निदेशक, उपनिदेशक कल्याण, उपनिदेशक पंचायत, संयुक्त निबंधक सहकारिता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, प्रशाखा पदाधिकारी, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।