वाराणसी/छपरा: यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं आरामदायक यात्रा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल रेल प्रशासन द्वारा लगातार सेवाओं में सुधार किया जा रहा है। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 15111/15112 छपरा–वाराणसी सिटी–छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस को 28 दिसंबर 2025 से पारंपरिक आईसीएफ (ICF) कोच के स्थान पर आधुनिक एलएचबी (LHB) रेक से संचालित किया जा रहा है। एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से निर्मित हैं, जो पारंपरिक कोचों की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक, टिकाऊ तथा उच्च गति पर संचालन के लिए उपयुक्त हैं। इन कोचों में बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम, कम कंपन, अग्निरोधक संरचना एवं आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ यात्रा अनुभव में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। सारण खेल महोत्सव के फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन, छपरा ने गोरखपुर को हराया 17 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए इसके साथ ही इस गाड़ी में कोचों की संख्या 12 से बढ़ाकर 17 कर दी गई है। नई रेक संरचना के अनुसार ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 08 कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 06 कोच, वातानुकूलित कुर्सीयान का 01 कोच, जनरेटर सह लगेज यान का 01 कोच तथा एलएसएलआरडी का 01 कोच सहित कुल 17 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं। डोरीगंज थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट कांड का किया उद्भेदन, एक अभियुक्त गिरफ्तार ट्रेन की बैठने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई इस बदलाव से ट्रेन की बैठने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे अधिक संख्या में यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। एलएचबी रेक से अपग्रेड होने के बाद ट्रेन में एसी रखरखाव के लिए एसी मैकेनिक तथा ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (OBHS) की सुविधा भी शुरू की गई है। इससे यात्रा के दौरान कोचों में बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित होगी और यात्रियों को अधिक सुखद यात्रा अनुभव प्राप्त होगा। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष दशमी रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस नई व्यवस्था का लाभ उठाएँ तथा यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन कर सहयोग करें।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
वाराणसी/छपरा: यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं आरामदायक यात्रा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल रेल प्रशासन द्वारा लगातार सेवाओं में सुधार किया जा रहा है। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 15111/15112 छपरा–वाराणसी सिटी–छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस को 28 दिसंबर 2025 से पारंपरिक आईसीएफ (ICF) कोच के स्थान पर आधुनिक एलएचबी (LHB) रेक से संचालित किया जा रहा है।
एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से निर्मित हैं, जो पारंपरिक कोचों की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक, टिकाऊ तथा उच्च गति पर संचालन के लिए उपयुक्त हैं। इन कोचों में बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम, कम कंपन, अग्निरोधक संरचना एवं आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ यात्रा अनुभव में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
इसके साथ ही इस गाड़ी में कोचों की संख्या 12 से बढ़ाकर 17 कर दी गई है। नई रेक संरचना के अनुसार ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 08 कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 06 कोच, वातानुकूलित कुर्सीयान का 01 कोच, जनरेटर सह लगेज यान का 01 कोच तथा एलएसएलआरडी का 01 कोच सहित कुल 17 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं।
इस बदलाव से ट्रेन की बैठने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे अधिक संख्या में यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। एलएचबी रेक से अपग्रेड होने के बाद ट्रेन में एसी रखरखाव के लिए एसी मैकेनिक तथा ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (OBHS) की सुविधा भी शुरू की गई है। इससे यात्रा के दौरान कोचों में बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित होगी और यात्रियों को अधिक सुखद यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।