Breaking News

राष्ट्रीय कबड्डी में सारण के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, तीन का हुआ चयन

2 Min Read

हरियाणा में 35वीं सब-जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 27-30 नवंबर तक

SHAILFORD
विज्ञापन

सारण | छपरा टुडे खेल डेस्क: कबड्डी के अखाड़े में सारण के खिलाड़ी एक बार फिर दमखम दिखाने को तैयार हैं। हरियाणा में 27 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाली 35वीं सब-जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए सारण से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी

  • बालक वर्ग – हिमांशु कुमार, शिवम् कुमार
  • बालिका वर्ग – अनुष्का

इन खिलाड़ियों के चयन से जिले में उत्साह है। सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप ने इसकी पुष्टि की।

SHARDA
विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रदर्शन ने दिलाई जगह

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद तीनों खिलाड़ियों ने 15 दिवसीय चयन कैंप में अपने कौशल और फिटनेस से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और बिहार टीम में जगह बनाई।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

संघ और पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएँ

खिलाड़ियों के चयन पर संघ के संरक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. देवकुमार सिंह, अध्यक्ष रामाकांत सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष विकास सिंह, सभापति बैठा, राकेश सिंह, सुशील जी, प्रमोद, सूरज, कौशलेंद्रसमेत संघ के सभी पदाधिकारियों और कोच दीपक सिंह, दीपू सिंह, रोहित सिंह, ऋषिकेश ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कबड्डी को ऊँचाई तक ले जाना हमारा लक्ष्य

सारण जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष रामाकांत सिंह सोलंकी ने कहा—

“सारण में कबड्डी के विकास और खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए संघ निरंतर कार्य कर रहा है। इसी का परिणाम है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।”

अब पूरे बिहार की निगाहें इन तीन होनहार खिलाड़ियों पर जो सारण के साथ-साथ राज्य का भी मान बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें