Breaking News

नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का किया दावा पेश, 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

CT DESK
3 Min Read

-प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

SHAILFORD
विज्ञापन

पटना, 19 नवंबर (हि.स.)। बिहार में नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। इससे पहले विधानसभा के केंद्रीय कक्ष में हुई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की अहम बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुना गया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

राजग की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को नेता चुने जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे विजय कुमार सिन्हा ने समर्थन दिया। इसके बाद विजेन्द्र यादव, राजू तिवारी, संजय पासवान, प्रफुल्ल मांझी, स्नेहलता ने भी इसका समर्थन किया।

SHARDA
विज्ञापन

मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि आज हम लोगों ने राजग विधानमंडल दल के नेता का चयन किया। राजग को मिली प्रचण्ड जीत के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद देता हूं। राजग के सभी घटक दलों के नेताओं को भी धन्यवाद दिया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि राजग गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के लिए बिहार की महिला मतदाताओं को आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम का इस जीत में बड़ा योगदान रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश के काम को देख कर जनता ने राजग को आशीर्वाद दिया। विजय चौधरी ने कहा कि महिलाओं ने मतदान में रिकॉर्ड कायम किया है। महिलाएं और युवा वर्ग राजग के प्रति उत्साहित हैं।

इससे पहले नीतीश कुमार सेंट्रल हॉल पहुंचे तब हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों का उन्होंने अभिवादन किया। इस बैठक में राजग के तमाम नवनिर्वाचित विधायक शामिल हुए और नीतीश कुमार को राजग का नेता चुना, जिसके बाद नीतीश कुमार विधानसभा के सेंट्रल हॉल से राजभवन के लिए रवाना हो गए।

राजभवन में नीतीश कुमार के साथ राजग के सभी सहयोगी दलों के शीर्ष नेता मौजूद थे। जदयू अध्यक्ष, भाजपा विधायक दल के नेता, हम और रालोमा दल के प्रतिनिधि, सभी एक साथ पूरे राजनीतिक गठजोड़ की मजबूती का संदेश दे रहे थे।

नीतीश ने राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश किया

राजग विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंच कर राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया। मौजूदा मुख्यमंत्री होने के नाते नीतीश कुमार ने पहले पद से इस्तीफा दिया और नई सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया। गुरुवार 11.30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मंत्रिपरिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण भी होगा। इस प्रक्रिया के दौरान नीतीश कुमार कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें