Breaking News

लालू परिवार में कलह! बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा-किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो

3 Min Read

पटना, 16 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर का आंतरिक कलह अब बाहर आ गया है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पहले सोशल मीडिया पर बयान देने के बाद एक बार फिर से उन्होंने अपनी बात साझा की है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि उन्होंने अपने पिता को किडनी दी, जिसे लेकर उनके घर में उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्हें गालियां दी जा रही हैं। उन्होंने एक बार फिर से अपने भाई और उनके हरियाणवी दोस्तों पर निशाना साधा है।

रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ” कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी, करोड़ों रूपए लिए, टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी। सभी बेटी – बहन, जो शादीशुदा हैं, उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा – भाई हो, तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं। अपने भाई, उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे। सभी बहन – बेटियां अपना घर – परिवार देखें, अपने माता – पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, अपना ससुराल देखें। सिर्फ अपने बारे में सोचें। मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा, किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली। अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया, जिसे आज गंदा बता दिया गया। आप सब मेरे जैसी गलती, कभी ना करें, किसी के घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो।”

DOON
विज्ञापन

रोहिणी आचार्य के इस बयान से यह साफ है कि लालू यादव के परिवार में सब कुछ सामान्य नहीं है। परिवार में आंतरिक कलह चल रही है। इसके पूर्व लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखाया था।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें