⚡
Breaking News

गोदना सेमरिया मेला में भारत स्काउट और गाइड के 200 स्वयंसेवक संभालेंगे मोर्चा

2 Min Read

Chhapra: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध गोदना सेमरिया मेला में भारत स्काउट और गाइड, सारण के 200 स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी, छपरा सदर के पत्र के आलोक में स्वयंसेवकों की ड्यूटी निर्धारित की जाएगी।

SHAILFORD
विज्ञापन

मेला के दौरान स्काउट-गाइड के स्वयंसेवक भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से गंगा स्नान कराने, जलाभिषेक में सहयोग, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुगम यातायात संचालन में प्रशासन का सहयोग करेंगे। विशाल जनसमूह के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने में स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अमन राज ने कहा कि भारत स्काउट और गाइड केवल प्रशिक्षण देने वाला संगठन नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन और समर्पण की जीवंत मिसाल है। कार्तिक पूर्णिमा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में हमारे 300 स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तत्परता के साथ मैदान में उतरेंगे। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से अपने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर सके। जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सेवा भाव से कार्य करना ही स्काउट-गाइड की असली पहचान है।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी स्वयंसेवकों को निर्धारित स्थलों पर पूरी अनुशासनबद्धता, सतर्कता और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया जाएगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕