Breaking News

Cold Weather: ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

1 Min Read

Chhapra: जिले में लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को खासा प्रभावित कर दिया है। अहले सुबह से छाए कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा, वहीं सुबह की ट्रेनों के परिचालन में भी विलंब देखा गया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

शीतलहर के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। सुबह के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर आम दिनों की तुलना में भीड़ कम नजर आई, जबकि स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। प्रशासन ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें