Chhapra: बिहार विधान परिषद के 3–सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए शनिवार को 3 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने वालों में निर्दलीय प्रियांशु कुमार कश्यप ने दो 2 सेट में अपना नामांकन दाखिल किया।
वहीं निर्दलीय जयराम राय ने एक सेट में नामांकन का पर्चा दाखिल किया।
जबकि जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी व निवर्तमान विधान पार्षद आफाक अहमद ने एक सेट में नामांकन का पर्चा दाखिल किया।
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीट पर अबतक पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नामांकन की प्रक्रिया 6 अक्तूबर तक चलेगी।


















