⚡
Breaking News

असम ट्रेन हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, सियालदह सहित कई स्टेशनों पर हेल्प डेस्क

2 Min Read
Screenshot

कोलकाता: असम में कोलकाता से मिजोरम (आइजोल) जा रही साइरंग एक्सप्रेस (13125) के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यात्रियों के परिजनों की मदद और उन्हें सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने कई स्टेशनों पर तत्काल प्रभाव से हेल्प डेस्क स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इस ट्रेन में बंगाल के भी कई यात्री सवार थे, जिसके कारण उनके रिश्तेदारों में भारी चिंता का माहौल है।

SHAILFORD
विज्ञापन

सियालदह स्टेशन के हेल्पलाइन नंबर 033-23833326 और 033-23509643 हैं। इसके अलावा उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार जंक्शन स्टेशन पर भी हेल्प डेस्क शुरू किया गया है, जिसके नंबर 9002052957, 9046226635, 03564-253498 (1072), 03564-270870 (1072), 03564-270871 (1072) और 03564-252498 (1072) हैं।

j alankar
विज्ञापन

असम के गुवाहाटी और लमडिंग में भी यात्रियों के परिजनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। गुवाहाटी स्टेशन के हेल्पलाइन नंबर 0361-2731621, 0361-2731622 और 0361-2731623 हैं। वहीं, लमडिंग के हेल्पलाइन नंबर 03764-263858, 03764-265958 और 03764-263831 हैं। लमडिंग सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 03674-263268, 03764-265949 और 03674-265950 जारी किए गए हैं।

DOON
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह कामरूप जिले के दिगारू स्टेशन के पास साइरंग एक्सप्रेस का इंजन और छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया और रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

, घायल यात्रियों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई है। बाकी फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित भेजने और कुछ यात्रियों को वापस लाने के लिए वैकल्पिक विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर सियालदह से भी एक विशेष ट्रेन असम के लिए रवाना की जा रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕