⚡
Breaking News

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज

2 Min Read

मुंबई, 11 नवंबर (हि.स.)। अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब साढ़े चार मिनट के इस ट्रेलर में देशभक्ति, सैनिकों के बलिदान और युद्ध के मानवीय पहलुओं को दिखाया गया है। फिल्म केवल युद्ध के मैदान में होने वाली लड़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सैनिकों और उनके परिवारों के भावनात्मक संघर्ष को भी प्रमुखता दी गई है। ट्रेलर में सलमान अपने दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक सैनिक के लिए देश की सेवा सर्वोपरि होती है, लेकिन उसके परिवार की जिंदगी भी हर समय अनिश्चितता के बीच गुजरती है। ड्यूटी के दौरान घर से दूर रहने और अपनों से हर विदाई के साथ उनके मन में अनहोनी का डर बना रहता है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, हाथों से की जाने वाली लड़ाई और भव्य दृश्य देखने को मिलते हैं। साथ ही कहानी यह संदेश भी देती है कि युद्ध का नुकसान किसी एक पक्ष तक सीमित नहीं रहता। इसमें दोनों तरफ के परिवार प्रभावित होते हैं और शांति की जरूरत हमेशा बनी रहती है।

j alankar
विज्ञापन

फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में हैं। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री के साथ भावनात्मक दृश्यों को भी जगह दी गई है। शानदार लोकेशन, सिनेमैटोग्राफी और संगीत कहानी को प्रभावशाली बनाने में अहम भूमिका निभाते नजर आते हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स ने किया है। ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕