Breaking News

कृति सेनन के विज्ञापन से नाराज कंगना रनौत

2 Min Read

अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। विज्ञापन में कृति को इंडो-वेस्टर्न परिधान में त्योहार मनाते हुए दिखाया गया है, जिसे लेकर कुछ लोगों ने उनके पहनावे पर आपत्ति जताई है। इसी बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए कृति के कपड़ों को लेकर सवाल उठाए हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विज्ञापन को लेकर तंज कसते हुए लिखा कि आज महिलाओं के पास पहनावे के इतने विकल्प मौजूद हैं, ऐसे में भाई को राखी बांधते समय बिकिनी या अंडरगारमेंट्स जैसा पहनावा क्यों चुना जाए। उन्होंने लिखा कि यह विज्ञापन उन्हें जानबूझकर आपत्तिजनक बनाया गया लगता है और सवाल किया कि स्टाइलिंग के अन्य विकल्प कहां चले गए। कंगना की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर विज्ञापन को लेकर चल रही बहस और तेज हो गई है।

इस बीच कंगना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, तापसी पन्नू और राखी सावंत समेत उन लोगों पर निशाना साधा, जो उन्हें तमीज सीखने की सलाह देते हैं। कंगना ने कहा कि कुछ लोग उनके चरित्र पर भद्दी टिप्पणियां करते हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी में उनसे कहीं अधिक सफलता हासिल की है। उन्होंने साफ कहा कि वह ऐसे लोगों से किसी तरह का ज्ञान नहीं लेना चाहतीं। कृति के विज्ञापन पर कंगना की टिप्पणी के बाद अब यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें