⚡
Breaking News

ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-19 किया जाम

2 Min Read


Chhapra: डोरीगंज छपरा-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर लालबाजार के समीप सोमवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

मृतक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा गांव निवासी दिनेश प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

j alankar
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, विकास कुमार सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे लालबाजार से साइकिल पर सवार होकर अपने घर जलालपुर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह लालबाजार के समीप सड़क पार करने लगे, छपरा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

DOON
विज्ञापन

घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने छपरा-पटना एनएच-19 को जाम कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा और आक्रोशित लोगों ने पुलिस को वहां से खदेड़ दिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

बताया जाता है कि मृतक राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

समाचार प्रेषण तक ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम रखा गया था, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕