⚡
Breaking News

राज्यसभा के पूर्व सदस्य और उद्योगपति रवीन्द्र किशोर सिन्हा का निधन, एसआईएस समूह के संस्थापक थे

3 Min Read

पटना, 30 अक्टूबर (हि.स.)। उद्योगपति और भाजपा के वरिष्ठ नेता रवीन्द्र किशोर सिन्हा का शुक्रवार को नोएडा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। बिहार में भोजपुर जिले के बहियारा गांव निवासी रविन्द्र किशोर सिन्हा का जन्म 22 सितम्बर 1951 को हुआ था।

SHAILFORD
विज्ञापन

पूर्व राज्यसभा सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता आर के सिन्हा ने नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर है।

j alankar
विज्ञापन

डॉ आरके सिन्हा एसआईएस समूह के संस्थापक और चेयरमैन थे। राजनीति के साथ-साथ उद्योग जगत में उनकी विशिष्ट पहचान थी।

DOON
विज्ञापन

भाजपा के शुरुआती दौर से जुड़े रहे डॉ सिन्हा ने पार्टी और संगठन के लिए लंबे समय तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह राज्यसभा सांसद के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

स्व आरके सिन्हा के निजी सहायक सतीश राजू और मनीष किशोर ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि बीते वर्ष से ही उनकी हालात नाजुक थी। उनका इलाज सिंगापुर से चल रहा था। आज सुबह यह दुख:द समाचार हमलोगों को प्राप्त हुआ है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से पटना लाया जाएगा। पटना के पाटलिपुत्र स्थित अन्नपूर्णा भवन में लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि पार्थिव शरीर को कब लाया जायेगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता आरके सिन्हा के निधन के बाद भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। संजीव चौरसिया ने एक्स पर लिखा, ‘जनसंघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उनके जाने से सामाजिक और राजनीतिक जगत को बड़ी क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दें।

पत्रकारिता से की थी करियर की शुरुआत

स्व. आरके सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। राजनीति विज्ञान और कानून की पढ़ाई करने वाले आरके सिन्हा की लेखन में गहरी रुचि थी। पत्रकारिता के दौर में उन्होंने ‘जनांदोलन’ नाम की किताब लिखी थी। इस किताब में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में 1970 से 1975 के बीच चले छात्र आंदोलन का विस्तार से जिक्र किया गया। वर्ष 2016 से लेकर 2022 तक वे हिन्दुस्थान समाचार संवाद समिति के चैयरमेन के रुप में भी अपनी सेवा दी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕