आज 25 अक्टूबर 2026, रविवार है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है, तो यह जानकारी आपके लिए खास है। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। ऐसे में आज आपके करियर, कारोबार, धन, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं? कौन-सी राशि के जातकों के लिए दिन रहेगा शुभ और किन लोगों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है?
तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 25 अक्टूबर 2026 का मेष से मीन राशि तक का दैनिक राशिफल और समझते हैं कि आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।
आज का मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं और आर्थिक लाभ के लिहाज से अच्छा रहेगा. व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी. परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और विपरीत परिस्थितियों में सुधार होगा. आपको कोई अधूरा काम पूरा करने का मौका मिलेगा. अपने काम के लिए प्रशंसा मिलेगी और समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी.
आज का वृष राशिफल
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में माहौल अच्छा रहेगा और सोचे हुए काम पूरे होंगे. आपको मान-सम्मान मिलने के साथ उपहार या पुरस्कार भी मिल सकता है. नए काम की शुरुआत से लाभ होने की संभावना है. गुप्त शत्रुओं की चाल नाकाम होगी और परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है.
आज का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों को आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे कई काम आसान हो सकते हैं. मन प्रसन्न रहेगा और कोई शुभ संदेश मिल सकता है. उद्योग-व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं. घर के लिए जरूरी सामान खरीद सकते हैं. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है.
आज का कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन पढ़ाई और करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा. आपकी बुद्धि और प्रतिभा में निखार आएगा. परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है. स्वजन और मित्रों का सहयोग मिलेगा, जिससे तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. नए लोगों से जान-पहचान होगी, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.
आज का सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों को आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. नौकरी और आजीविका के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे. व्यवसाय में उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है. परिवार के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे. घर, जमीन या वाहन से जुड़ा सुख भी प्राप्त हो सकता है.
आज का कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आएगा. नौकरी और व्यापार की स्थिति में सुधार होगा. धैर्य और साहस के साथ आप अपने काम पूरे कर पाएंगे. आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं और नौकरी में मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा तथा स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा. परिवार के साथ घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है.
आज का तुला राशिफल
तुला राशि वालों की परिस्थितियों में आज सुधार होगा. नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं. पुरानी समस्याओं का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे. मेहनत के दम पर सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे और आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे. हालांकि, परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में खर्च बढ़ सकता है. इसलिए पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसले लें.
आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों को आज अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है. राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों का प्रभाव बढ़ सकता है. लंबे समय से मन में चल रही इच्छा पूरी होने की संभावना है. नौकरी में अच्छा बदलाव और आर्थिक लाभ मिल सकता है. मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है और मान-सम्मान बना रहेगा.
आज का धनु राशिफल
धनु राशि वालों का आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए कामों में प्रगति होगी. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिल सकता है. किसी बड़ी योजना को पूरा करने में कई लोगों का सहयोग मिलेगा. दूसरों के साथ मिलकर काम करने से लाभ होगा. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी.
आज का मकर राशिफल
मकर राशि वालों को आज आजीविका से जुड़ी चिंताओं से राहत मिल सकती है. साहस के साथ किए गए कामों में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और विरोधियों पर जीत हासिल कर सकते हैं. सामाजिक व राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा. लंबे समय से रुकी हुई रकम वापस मिलने के भी योग हैं.
आज का कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के आज लाभ पाने के प्रयास सफल हो सकते हैं. स्वजन और मित्रों का सहयोग मिलेगा तथा आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी. आमदनी में वृद्धि होने के साथ नए लोगों से संपर्क भी बढ़ेगा. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा, लेकिन खर्च आमदनी से अधिक हो सकता है. दांपत्य जीवन में तनाव और संतान से जुड़ी परेशानी की आशंका है.
आज का मीन राशिफल
मीन राशि वालों को आज परेशानियों से राहत मिल सकती है और मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में अपने काम से प्रशंसा हासिल कर सकते हैं. आपके धैर्य और समझदारी से परिवार का कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. नौकरी में सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें. शांत रहकर काम करने से कई मुश्किलें आसानी से हल होंगी.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847



















