⚡
Breaking News

महागठबंधन खंड-खंड, एनडीए पूरी तरह एकजुट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

3 Min Read

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी, बिहारके प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर एनडीए पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि एनडीए विधानमंडल दल की बैठक समय-समय पर होती रहती है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए विधानमंडल दल और उपलब्ध सांसदों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में विधान परिषद चुनाव समेत विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।

SHAILFORD
विज्ञापन

संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए विधानमंडल दल के नेता हैं और उन्हीं की अध्यक्षता में बैठक होती है। चुनाव का समय है, इसलिए स्वाभाविक रूप से विधान परिषद चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए में किसी तरह का मतभेद नहीं है। पांचों दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और जनता दल यूनाइटेड के चार तथा भाजपा के चार प्रत्याशियों समेत सभी आठ प्रत्याशियों के लिए एनडीए एकजुट होकर मैदान में है।

उन्होंने कहा कि कई लोगों की इच्छा होती है कि उन्हें भी चुनाव लड़ने का अवसर मिले या समर्थन मिले, लेकिन व्यक्तिगत स्तर की आकांक्षाओं को एनडीए का मतभेद नहीं कहा जा सकता। एनडीए पूरी मजबूती और समन्वय के साथ चुनाव लड़ रहा है। इसके विपरीत महागठबंधन में खंड-खंड स्थिति है और वहां अलग-अलग दल अपने-अपने उम्मीदवार और अपनी-अपनी राजनीति कर रहे हैं।

DOON
विज्ञापन

विपक्ष के एसआईआर विरोधी आंदोलन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बूथ लूटकर सरकार बनाने की राजनीति की, उन्हें अब फर्जी मतदाताओं के नाम हटने से परेशानी हो रही है। एसआईआर के तहत दो जगह नाम रखने वाले, मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके लोगों तथा अवैध घुसपैठियों के नामों की जांच की जा रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद सभी राजनीतिक दलों को मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाती है और आपत्ति दर्ज कराने के लिए पर्याप्त समय दिया जाता है। प्रत्येक दल के बूथ स्तर पर बीएलए भी मौजूद हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

संजय सरावगी ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के नेता जब अपने-अपने राज्यों में फर्जी मतदाताओं की संख्या का दावा करते थे, तब उन्हें मतदाता सूची में सुधार की जरूरत दिखाई देती थी। अब जब वास्तविक प्रक्रिया के तहत नामों की जांच और सुधार हो रहा है तो उन्हें परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि यह विपक्ष का दोहरा रवैया है, जिसे बिहार और देश की जनता अच्छी तरह समझ रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के प्रति लगातार जनसमर्थन बढ़ रहा है, इसलिए विपक्ष में हताशा और बेचैनी स्वाभाविक है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕