⚡
Breaking News

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ओटीटी पर हुई रिलीज

2 Min Read

अभिनेता इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का करीब दो महीने बाद डिजिटल प्रीमियर किया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इसकी ओटीटी रिलीज की घोषणा की है। फिल्म को दर्शक अब अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। सिनेमाघरों में अच्छी कमाई करने वाली इस फिल्म की डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए यह अच्छी खबर है।

निर्माताओं ने फिल्म का प्रोमो शेयर करते हुए दर्शकों से एक बार फिर शिवम पंडित की कहानी से जुड़ने की अपील की। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’, वर्ष 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। इसका निर्माण विशेष भट्ट फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।

DOON
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन चर्चा में रहा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘आवारापन 2’ ने दुनियाभर में लगभग 217.62 करोड़ रुपये की कमाई की। इस प्रदर्शन के आधार पर फिल्म ने अपने बजट के मुकाबले अच्छी कमाई की और इसे सुपरहिट बताया गया। अब ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म को नए दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕