Breaking News

‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट बदली, नई तारीख का ऐलान

खबर सुनें
▶ Press play to listen

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की आगामी फिल्म ‘दृश्यम 3’ का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। पहले इसकी रिलीज तारीख 2 अप्रैल चुनी गई थी, लेकिन कुछ वक्त से इसमें बदलाव की खबरें सामने आने लगी है।

SHAILFORD
विज्ञापन

अब खुद सुपरस्टार ने इन खबरों की पुष्टि कर दी है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इसकी नई रिलीज तारीख से पर्दा उठाया है। दिलचस्प बात यह है कि ‘दृश्यम 3’ की रिलीज के लिए बेहद खास दिन को चुना गया है।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर ‘दृश्यम 3’ की नई रिलीज तारीख बताई है। पोस्ट के मुताबिक, फिल्म अब 21 मई को रिलीज होगी, जिस दिन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता का जन्मदिन भी है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सुपरस्टार ने पोस्ट जारी करते हुए कैप्शन दिया, ‘अतीत कभी चुप नहीं रहता… वह सिर्फ इंतजार करता है। जॉर्जकुट्टी आ रही है, 21 मई, 2026 ‘दृश्यम 3′ दुनिया भर में रिलीज।’ फिल्म के नए पोस्टर में मोहनलाल ‘जॉर्जकुट्टी’ के किरदार में बेहद शांत दिखाई दे रहे हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ की रिलीज तारीख बदलने के पीछे का कारण नहीं बताया गया है। कुछ दिन पहले ट्रेड ट्रैकर श्रीधर पिल्लई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि खाड़ी देशों में पैदा हुई स्थिति के कारण यह बदलाव किया जा सकता है। दरअसल, खाड़ी देशों में मलयालम सिनेमा का बड़ा बाजार है और निर्माता कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। इससे पहले, यश अभिनीत ‘टॉक्सिक’ की रिलीज तारीख जून, 2026 तक के लिए स्थगित की जा चुकी है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें