⚡
Breaking News

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन पत्रों की संवीक्षा संपन्न, सभी 19 नामांकन पत्र वैध पाए गए

2 Min Read

Chhapra: बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के तहत बुधवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

संवीक्षा के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक दीपक आनंद उपस्थित रहे। निर्वाची पदाधिकारी-सह-आयुक्त, सारण प्रमंडल मनीष कुमार, छपरा,सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह आयुक्त के सचिव प्रमोद कुमार पांडे सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

संवीक्षा के उपरांत बताया गया कि दिनांक 29 सितंबर से 06 अक्टूबर 2026 तक दाखिल किए गए कुल 19 नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।

DOON
विज्ञापन

विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची फोटो सहित एवं फोटो रहित का प्रकाशन आज कर दिया गया है। अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रकाशित सूची में अपने नाम एवं फोटो का अवलोकन कर लें। यदि नाम अथवा फोटो में किसी प्रकार की त्रुटि परिलक्षित होती है तो निर्धारित समयावधि में आवश्यक संशोधन कराया जा सकता है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 09 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। नाम वापसी की अवधि समाप्त होने के पश्चात् उसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। इसी अंतिम सूची के आधार पर मतपत्रों का मुद्रण कराया जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को 98 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण जिले शामिल हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕