Breaking News

मानसून: छपरा को जलजमाव से मुक्त रखने के लिए जिलाधिकारी एक्शन मोड में, सघन स्थलीय निरीक्षण

6 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: मानसून में छपरा शहर को जलजमाव की समस्या से पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज पूरे क्षेत्र का सघन स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जल निकासी के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

SHAILFORD
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नाला सफाई के शेष कार्यों और नाला निर्माण के अधूरे कामों को उच्च प्राथमिकता के आधार पर हर हाल में 31 मई 2026 तक पूरा करने का कड़ा निदेश दिया है। सड़क और नाला निर्माण से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ युद्धस्तर पर काम करने को कहा गया है।

​साढ़ा ढाला से कदम चौक क्षेत्र: ​साढ़ा ढाला ओवरब्रिज के नीचे से कदम चौक हनुमान मूर्ति तक निर्मित नाले का अवलोकन किया गया। कदम चौक के पास नाला निर्माण का कुछ कार्य अधूरा है। अंचलाधिकारी सदर छपरा को तुरंत जमीन की मापी कर ‘राइट ऑफ वे’ (ROW) के अंतिम छोर पर नाला निर्माण के लिए जगह चिन्हित करने का आदेश दिया गया। बुडको को ROW के अंतिम छोर पर नाला निर्माण कार्य को अविलंब पूरा करने का निदेश।

SHARDA
विज्ञापन

IPS-C से प्रभुनाथ नगर की तरफ जाने वाले नाले की गहरी सफाई (Deep Cleaning) तथा इसका पक्का निर्माण पंचायत समिति के माध्यम से सुनिश्चित कराया जाए।

बुढ़िया माई बचपन प्ले स्कूल के पास नगर निगम द्वारा की जा रही नाला सफाई का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने जगदम कॉलेज तक नाले की डीप क्लीनिंग और पुलिया की अच्छे से सफाई कराने का निदेश नगर निगम को दिया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

साढ़ा ढाला एवं मठिया मोड़ (कलवर्ट सफाई व अतिक्रमण हटाना) :

साढ़ा ढाला के नीचे स्थित कल्वर्ट की पूरी सफाई नगर निगम सुनिश्चित करे। इसके लिए नगर निगम द्वारा निविदा (टेंडर) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

​मठिया मोड़ के पास स्थित कल्वर्ट की सफाई एवं नाला निर्माण का कार्य बुडको (BUIDCO) को कराने का निदेश दिया गया।
​मठिया मोड़ से दूधिया पोखर तक पुराने नाले की सफाई पथ निर्माण विभाग (RCD) करेगा। इस पूरे स्ट्रेच (हिस्से) में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सदर को तुरंत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

रामनगर, भुतहा ढाला एवं भिखारी ठाकुर चौक :

नगर निगम द्वारा रामनगर नाले की कराई जा रही सफाई का जिलाधिकारी ने अवलोकन किया। भुतहा ढाला के पास स्थित कल्वर्ट की सफाई के लिए नगर निगम को रेलवे प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर काम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

भिखारी ठाकुर चौक से छोटा तेलपा तक नाले की सफाई नगर निगम द्वारा पूरी कर ली गई है। सड़क के नीचे स्थित कल्वर्ट की सफाई के लिए नगर निगम को त्वरित कार्रवाई का निदेश दिया गया। इसके लिए पहले ही निकाली जा चुकी निविदा (टेंडर) की प्रक्रिया को अविलंब पूरा कर उच्च प्राथमिकता पर कल्वर्ट साफ करने को कहा गया।

पुलिस लाइन के पास अतिक्रमण के कारण नाले का कुछ काम रुका हुआ था, जिसे अब हटा दिया गया है।
​ पुल निर्माण निगम को आगामी 3 दिनों के भीतर शेष नाला निर्माण कार्य पूरा करने और पूरे नाले को कवर (ढकने) करने का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही, सभी उपयुक्त स्थलों पर नाले में सीव (Seive/जाली) लगाने का निदेश दिया गया ताकि कचरा आगे न बहे।

करीम चक से दक्षिण स्लुइस गेट तक नाले का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। शेष कार्य को पूरा कर पूरे स्ट्रेच के नाले को कवर करने के लिए बुडको को 31 मई तक का समय दिया गया है। उत्तर की तरफ के नाले से अविलंब मलबा हटाने का निर्देश भी बुडको को मिला। पटेल छात्रावास से रेलवे लाइन तक निर्माणाधीन नाले को भी 31 मई तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। अंचलाधिकारी सदर छपरा को इस स्ट्रेच से अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व से संचालित अतिक्रमण वाद की कार्रवाई को पूरा कर तुरंत अतिक्रमण हटाने को कहा गया।

पटेल छात्रावास से सुधा मिल्क पार्लर तक नाले में सिल्ट (गाद) की जांच कराई गई, जहाँ गाद पाई गई। बुडको को 31 मई तक पूरी गाद निकालने का निदेश दिया गया है और जरूरत पड़ने पर सुपर सकर (Super Sucker) मशीन का उपयोग करने को कहा गया है। साहेबगंज से मौना चौक होते हुए साढ़ा ढाला तक सड़क निर्माण के लिए कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग अविलंब प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेजेंगे।

थाना चौक से साहेबगंज तक सड़क के दक्षिण तरफ ROW के अंत में ट्रैफिक प्रबंधन के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग कराने का निदेश नगर निगम को दिया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त , अनुमंडल पदाधिकारी सदर, परियोजना निदेशक बुडको, वरीय परियोजना अभियंता पुल निर्माण निगम, नगर निगम के अभियंता, बुडको के अभियंता तथा अंचलाधिकारी (CO) सदर सहित अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें