⚡
Breaking News

गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर सारण जिला प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की सतत निगरानी

5 Min Read

Chhapra: नेपाल में हुई भारी वर्षा के कारण गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर एवं मौसम विभाग द्वारा जारी वर्षा तथा आंधी के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों के साथ जिले की स्थिति एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की।

SHAILFORD
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान गंडक नदी से प्रभावित होने वाले 7 तटवर्ती प्रखंडों में जलस्तर, तटबंधों की स्थिति तथा संभावित प्रभावित आबादी के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तटबंधों की सतत निगरानी एवं पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने तथा किसी भी संभावित परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

बताया गया कि गंडक नदी में जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है तथा शाम तक और वृद्धि की संभावना है। वर्तमान में लगभग 3 लाख क्यूसेक पानी पहुंच चुका है तथा लगभग 1.5 लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी आने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर से तटबंधों की निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया गया।

DOON
विज्ञापन

रात्रि में भी त्वरित कार्रवाई की तैयारी

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नदी एवं तटबंध के बीच के क्षेत्रों में रात्रि के समय जलस्तर बढ़ने की स्थिति में संभावित प्रभावित आबादी को सुरक्षित स्थान पर ले जाने, भोजन उपलब्ध कराने एवं अन्य आवश्यक राहत व्यवस्था को तत्काल सक्रिय किया जा सके। विकास मित्रों को भी लगातार निगरानी में सक्रिय रखने तथा संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सतत भ्रमण एवं अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

संभावित आवश्यकता को देखते हुए वेंडर्स को चिन्हित कर आवश्यक सामग्री की शॉर्ट नोटिस पर उपलब्धता सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मुखियाओं के साथ भी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

दरियापुर में संभावित प्रभावित आबादी के लिए तैयारी

दरियापुर प्रखंड की समीक्षा के दौरान बताया गया कि संभावित प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री का अतिरिक्त स्टॉक कर लिया गया है। लगभग 100 घरों के प्रभावित होने की संभावना के आकलन के आधार पर करीब 500 लोगों के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

आवश्यकता पड़ने पर तटबंध के समीप सामुदायिक रसोई संचालित कर प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

वर्षा एवं आंधी को लेकर अंचल स्तर पर माइकिंग

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को पत्र निर्गत कर आवश्यक एहतियाती कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

इसके तहत सभी अंचल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में माइकिंग के माध्यम से आमजनों को मौसम संबंधी पूर्वानुमान एवं आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को आंधी एवं तेज वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की जानकारी दी जा रही है।

प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

अगले दो-तीन दिनों तक अलर्ट मोड में रहेंगे अधिकारी

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को अगले दो-तीन दिनों तक अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पैनिक की स्थिति उत्पन्न करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि सभी अधिकारी एवं कर्मी सतत निगरानी रखते हुए संभावित परिस्थितियों के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित रखें।

उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा क्षेत्र की स्थिति की नियमित जानकारी प्राप्त करने का भी निर्देश दिया।

जिला प्रशासन द्वारा गंडक नदी के जलस्तर एवं मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव संबंधी व्यवस्थाओं को तत्काल सक्रिय करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें तथा आंधी एवं तेज वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕