⚡
Breaking News

नेपाल की बारिश उत्तर बिहार के लिए बनी आफत, पांच जिलों में फैला गंडक का पानी

3 Min Read

पटना, 29 सितम्बर (हि.स.)। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र के गंडक नदी में बीते दिनों लागातर मूसलादार बारिश का कहर उत्तर बिहार के पश्चिम-पर्वी, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर और सारण जिलों में दिखने लगा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

जल संसाधन विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक गंडक नदी बेसिन के नेपाल जल-ग्रहण क्षेत्रों में अल्प-अवधि में हुए अत्यधिक वर्षापात के फलस्वरुप बीते दिन 28 सितम्बर को पूर्वाह्न 6.00 बजे वाल्मिकीनगर स्थित गंडक बराज से 5,43,500 क्युसेक जलश्राव प्रवाहित हुआ जो अभी अपने निम्नप्रवाह क्षेत्रों पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली से होकर गुजर रहा है। इस दौरान वाल्मिकीनगर स्थित गंडक बराज पर नदी का जलश्राव 13 घंटे तक 5 लाख क्युसेक से अधिक तथा 32 घंटे तक 4 लाख क्युसेक से अधिक बना रहा।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 26 एवं 27, सितम्बर के बीच बिहार स्थित गंडक नदी के सीमावर्ती जिलों यथा पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण एवं गोपालगंज में भी काफी अधिक वर्षापात हुई है, जिसके कारण गंडक बराज के निम्नप्रवाह में नदी का जलस्तर पूर्व से ही बढ़ा हुआ है। वर्ष 2024 में वाल्मिकीनगर स्थित गंडक बराज से प्रवाहित अधिकतम जलश्राव 5,62,500 क्यूसेक की तुलना में इस बार का बराज से प्रवाहित जलश्राव कुछ कम रहने के बावजूद नदी द्वारा बगहा गेजस्थल पर 91.25 मीटर का अब तक का नया उच्चतम जलस्तर दर्ज किया गया है, जो पूर्व के उच्चतम जलस्तर 90.90 मीटर (वर्ष 2024) से 0.35 मीटर अधिक है।

DOON
विज्ञापन

गंडक नदी से प्रवाहित अत्यधिक जलश्राव के फलस्वरुप नदी पर निर्मित तटबंधों पर भारी दबाव की स्थिति बनी हुई है तथा कई स्थलों पर सीपेज, पाईपिंग एवं ओवर-टापिंग की समस्या भी उत्पन्न होती रही। अभी तक 169 बिन्दुओं पर हुए सीपेज/पाईपिंग को तत्काल कार्य कराते हुए सुरक्षित किया गया है। गंडक नदी के बढ़े हुए जलस्तर के कारण 28-29, सितम्बर के मध्यरात्रि में, पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत, गंडक नदी के बांयें तट पर निर्मित चम्पारण तटबंध 02 स्थलों पर (1. ग्राम-खैरतवा, प्रखंड-बगहा-1 एवं 2. ग्राम-फुलियाखाड़, प्रखंड-बैरिया) क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश प्रभाग में कुशीनगर जनपद अंतर्गत गंडक नदी के दायें तट पर निर्मित तटबंध एक स्थल पर क्षतिग्रस्त हुआ है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

जल संसाधन विभाग एवं जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण की टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक क्षेत्रीय अभियंता लगातार बाढ़ संघर्षात्मक कार्य में लगे हुए हैं, तटबंधों पर काफी दबाव है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय से रात्रि में ही कार्यपालक अभियंता की अध्यक्षता में चार दलों को बगहा, बेतिया, मोतीहारी एवं गोपालगंज भेजा गया है। अप्रत्याशित जलश्राव के मद्देनजर पूर्व में भी अतिरिक्त अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति स्थल पर की गयी है। अपस्ट्रीम में जल स्तर के घटने तथा डाउन स्ट्रीम में बढ़ने की प्रवृत्ति है। वरीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕