⚡
Breaking News

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय ने संभाला कार्यकारी सभापति का पद

3 Min Read

पटना, 28 सितंबर (हि.स.)। बिहार विधान परिषद के सभापति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार देर शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद उपसभापति और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधान पार्षद रामवचन राय ने कार्यकारी सभापति के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली।

SHAILFORD
विज्ञापन

पद छोड़ने के बाद अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि उन्हें पार्टी का फैसला स्वीकार है और उन्हें किसी तरह का गिला-शिकवा नहीं है। पार्टी ने उन्हें चार बार विधान परिषद का सभापति बनने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि आगे पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका वे निर्वहन करेंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विधान परिषद के सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार भी जताया।

अवधेश नारायण सिंह के इस्तीफे के तुरंत बाद रामवचन राय ने कार्यकारी सभापति का पद संभाला। उन्होंने अवधेश नारायण सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वे मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। रामवचन राय लंबे समय से बिहार विधान परिषद से जुड़े हैं और वर्तमान में जदयू के विधान पार्षद हैं। उनका मौजूदा विधान परिषद कार्यकाल 16 मार्च 2027 तक है।

DOON
विज्ञापन

रामवचन राय 83 वर्ष के हैं और उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में माना जाता है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ की थी। वर्ष 2004 में लालू प्रसाद यादव ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया था। इसके बाद वर्ष 2011 में वे जदयू के विधान पार्षद बने और बाद में विधान परिषद के उपसभापति की जिम्मेदारी भी संभाली।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

अवधेश नारायण सिंह के इस्तीफे को भाजपा और जदयू के बीच सत्ता-साझेदारी की व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में प्रमुख विधायी पदों के बंटवारे को लेकर यह समझ बनी है कि यदि विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा के पास रहता है तो विधान परिषद के सभापति का पद जदयू को दिया जाएगा। इसी व्यवस्था के तहत परिषद के सभापति पद पर जदयू की दावेदारी सामने आई थी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕