पटना, 19 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन 23 दिसंबर को पहली बार नई दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। नितिन नबीन 23 दिसंबर को दोपहर पटना पहुंचेंगे संजय सरावगी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय से उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे, जो अब समाप्त होने जा रही है। नितिन नबीन 23 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे रोड शो करते हुए मिलर हाई स्कूल मैदान पहुंचेंगे, जहां उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर डॉ राहुल राज ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात रोड शो पटना एयरपोर्ट से होगा शुरू उन्होंने बताया कि रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर शेखपुरा हाउस, राजवंशी नगर हनुमान मंदिर (जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे), पुनाई चक, उच्च न्यायालय, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा आयकर गोलंबर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मिलर हाई स्कूल मैदान पहुंचेगा। गांव-गांव जागरूकता की अलख जगा रहे पीएसपी सदस्य, रात्रि चौपाल से चमकी बुखार को धमकी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपकर उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। युवा शक्ति भारत के भविष्य को नई दिशा दे रही, खेलों में भी बढ़ा रही देश का गौरव : प्रधानमंत्री
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 19 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन 23 दिसंबर को पहली बार नई दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
संजय सरावगी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय से उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे, जो अब समाप्त होने जा रही है। नितिन नबीन 23 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे रोड शो करते हुए मिलर हाई स्कूल मैदान पहुंचेंगे, जहां उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर शेखपुरा हाउस, राजवंशी नगर हनुमान मंदिर (जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे), पुनाई चक, उच्च न्यायालय, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा आयकर गोलंबर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मिलर हाई स्कूल मैदान पहुंचेगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपकर उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।