⚡
Breaking News

नेपाल में भारी बारिश के मद्देनजर बिहार में अलर्ट, संवेदनशील जिलों में विशेष निगरानी

3 Min Read

पटना, 26 सितम्बर (हि.स.)। नेपाल के तराई क्षेत्र में गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर बिहार में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीमावर्ती तथा गंडक, बागमती और कोसी नदी तंत्र से जुड़े संवेदनशील जिलों को अलर्ट मोड में रहने और सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

वर्तमान स्थिति को देखते हुए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में शनिवार को आपदा प्रबंधन विभाग में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सारण, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारियों को नदियों के जलस्तर एवं प्रवाह, निचले इलाकों, तटबंधों, नदी किनारे बसे गांवों, पुल-पुलियों तथा संपर्क मार्गों की लगातार निगरानी करने को कहा गया है। कोसी नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके आसपास के जिलों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

DOON
विज्ञापन

संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को सतर्क रहने को कहा गया है। संबंधित जिलों में नाव, लाइफ जैकेट, रेस्क्यू उपकरण और अन्य आवश्यक संसाधन पर्याप्त संख्या में तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, जल संसाधन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के बीच निरंतर समन्वय और संचार बनाए रखने को कहा गया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सभी उपलब्ध संसाधनों को स्टैंडबाय और एक्टिव मोड में रखा जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर बचाव एवं राहत कार्य तत्काल शुरू किया जा सके।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को नियमित प्रेस वार्ता के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को स्थिति की जानकारी देने तथा अफवाहों से बचने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक बचाव एवं राहत संसाधन पहले से तैयार रखे जा रहे हैं।

आपदा की स्थिति में तत्काल सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के टोल फ्री नंबर 1070 पर संपर्क किया जा सकता है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕