Breaking News

नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज होगा जदयू का एकदिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम

4 Min Read

पटना, 18 सितम्बर (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सुप्रीमो नीतीश की अध्यक्षता में आज जदयू के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों का विशेष जुटान होने जा रहा है। पार्टी की ओर से इसे एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम बताया गया है। कार्यक्रम में जदयू के विधायक, एमएलसी और सांसद शामिल होंगे।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा जरूर तेज है, लेकिन पार्टी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इसका मकसद विधायकों और एमएलसी को सदन की कार्यप्रणाली और उनकी विधायी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देना है। यानी कार्यक्रम को फिलहाल किसी बड़े राजनीतिक या संगठनात्मक फैसले से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बातचीत में बताया कि प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी के विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों को उनकी विधायी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

DOON
विज्ञापन

पार्टी का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सदन में जदयू के जनप्रतिनिधियों की भूमिका को और प्रभावी बनाना है। विधायक और एमएलसी बिहार के हित और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को सदन में तथ्यों के साथ मजबूती से रख सकें, इसी उद्देश्य से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में सिर्फ पार्टी के वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि विधायी मामलों के विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, पीआरएस लेजिसलेटिव रिसर्च से जुड़े विशेषज्ञ जेडीयू के विधायकों और एमएलसी को प्रशिक्षण देंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान सदन में सवाल उठाने, विधायी प्रक्रियाओं को समझने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखने जैसे विषयों पर जानकारी दी जा सकती है। इसके साथ ही प्रश्नोत्तर के लिए अलग सत्र भी रखा गया है।

आज की बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और पार्टी विधायक दल के नेता श्रवण कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

जदयू के सभी विधायकों और एमएलसी को एक साथ पटना बुलाए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस कार्यक्रम को लेकर चर्चाएं जरूर शुरू हो गईं। इसकी एक वजह यह भी है कि पार्टी के भीतर संगठन और भविष्य की राजनीति को लेकर पिछले कुछ समय से अलग-अलग तरह की चर्चाएं सामने आती रही हैं।

जदयू का नाम बदलने से लेकर यूसीसी जैसे मुद्दों पर पार्टी के रुख और आने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं चलती रही हैं। इसके अलावा नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलों ने भी चर्चा को हवा दी है।

हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से इन अटकलों को खारिज किया गया है। जदयू ने साफ किया है कि 18 सितंबर का कार्यक्रम मुख्य रूप से विधायकों और एमएलसी के लिए प्रशिक्षण एवं प्रबोधन से जुड़ा है। इसमें किसी राजनीतिक या संगठनात्मक निर्णय की योजना नहीं है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें