Patna: बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने अपने छह अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल की ओर से 11 सितंबर 2026 को जारी पत्र में प्रत्याशियों के नाम और संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों की घोषणा की गई है।

छह निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी घोषित
जारी सूची के अनुसार पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप कुमार चुनाव मैदान में होंगे।
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नितेश कुमार तथा दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
इसी तरह सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रो. जयराम यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को राजद ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
दो सीटों पर विचार जारी
राजद की ओर से जारी पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि शेष दो सीटों पर विचार किया जा रहा है। यानी इन सीटों के लिए पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के नाम बाद में घोषित किए जाएंगे।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में कुल छह प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। बिहार विधान परिषद के आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर पार्टी ने इन नामों के जरिए अपनी चुनावी तैयारियों की दिशा स्पष्ट कर दी है।



















