Breaking News

RPF की तत्परता और संवेदनशीलता से वृद्ध महिला परिजनों से मिली, यात्री का ₹9.80 लाख का सामान सुरक्षित लौटाया

3 Min Read

वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को 7 सितंबर को रेल मदद के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 15084 के बी-2 कोच से एक वृद्ध महिला अपने परिजनों से बिछड़ गई हैं। सूचना मिलते ही कांस्टेबल पुरेन्द्र राम ने रसड़ा स्टेशन पर तत्काल खोजबीन शुरू की। करीब 06:50 बजे वृद्ध महिला को प्लेटफार्म संख्या एक पर आरक्षण केंद्र के निकट सुरक्षित खोज लिया गया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

फोटो के माध्यम से पहचान की पुष्टि के बाद महिला को RPF चौकी, रसड़ा पर सुरक्षित बैठाया गया और उनके परिजनों को सूचना दी गई। करीब 09:30 बजे उनके पुत्र सुरेंद्रनाथ सिंह, निवासी झरकटहा, थाना रेवती, जिला बलिया, चौकी पर पहुंचे। आवश्यक सत्यापन एवं कार्रवाई के बाद 72 वर्षीय तेतरा देवी को उनके पुत्र के सुपुर्द कर दिया गया। मां-बेटे के पुनर्मिलन पर दोनों ने प्रसन्नता व्यक्त की और परिजनों ने RPF के प्रति आभार जताया।

ट्रेन में छूटा लाखों रुपये का सामान सुरक्षित लौटाया

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 09466 के एस कोच में एक यात्री का सामान छूट जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर कांस्टेबल साधना सिंह ने औड़िहार स्टेशन पर ट्रेन से एक हरे रंग का ट्रॉली बैग एवं एक कपड़े का झोला उतारकर सुरक्षित रूप से RPF पोस्ट, औड़िहार में जमा कराया।

DOON
विज्ञापन

सामान के मालिक राजेन्द्र राम, उम्र 69 वर्ष, निवासी खेताबपुर, थाना कासिमाबाद, जिला गाजीपुर, के RPF पोस्ट पहुंचने पर आधार कार्ड एवं यात्रा टिकट के माध्यम से उनकी पहचान का सत्यापन किया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सामान की जांच करने पर कपड़ों एवं खाद्य सामग्री के अलावा दो पीली धातु के मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी चांदी की पायल, बिछिया, चाबियों का गुच्छा और ₹17,000 नकद बरामद हुआ। यात्री ने सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹9.80 लाख बताई।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सहायक उप निरीक्षक/RPF औड़िहार राकेश कुमार सिंह ने 7 सितंबर को फर्द सुपुर्दनामा के माध्यम से सामान को यात्री राजेन्द्र राम को सही-सलामत वापस कर दिया।

RPF की इस तत्परता और संवेदनशीलता से न केवल बिछड़ी वृद्ध महिला अपने परिजनों से मिल सकीं, बल्कि यात्री का लाखों रुपये मूल्य का सामान भी सुरक्षित वापस मिल गया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें