Breaking News

भारोत्तोलन में सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 9 पदक पर जमाया कब्जा

1 Min Read

Chhapra/Bhopal: सरस्वती विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा के भारोत्तोलन खिलाड़ियों ने भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित अखिल भारतीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक जीतकर विद्यालय एवं छपरा का नाम रोशन किया। विद्यालय की टीम ने बिहार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक अपने नाम किए।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में अमन देव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं पीयूष गुप्ता और हर्ष कुमार ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में अनन्या जायसवालऔर सलोनी सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। जबकि अनन्या शर्मा, सुहानी सिंह और जीविका सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

DOON
विज्ञापन

वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में राज नंदनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की ओर से कहा गया कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का यह शानदार परिणाम है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे छपरा में खुशी का माहौल है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें