Breaking News

पानी उतर रहा, चूल्हे की आग बुझ रही: दियारा में बाढ़ पीड़ितों का दर्द बढ़ा

2 Min Read

Chhapra: घर के बाहर बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतर रहा है, लेकिन रायपुर विंदगावां के एक बाढ़ पीड़ित परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल पानी का नहीं, आज चूल्हा कैसे जलेगा, यह है। घर में रखा जलावन खत्म हो चुका है। मोबाइल की बैटरी जवाब दे चुकी है और बिजली का कनेक्शन करीब एक सप्ताह से कटा है। सड़क संपर्क भंग होने के कारण कहीं जाकर मोबाइल चार्ज कराने की भी गुंजाइश नहीं। गैस खत्म होने को है, लेकिन उसकी बुकिंग भी नहीं हो पा रही। सूखा राशन मौजूद है, मगर उसे पकाने का साधन नहीं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

यह अकेले एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि सदर प्रखंड के रायपुर विंदगावां, कोटवापट्टीरामपुर और बड़हरा महाजी पंचायत के बाढ़ पीड़ितों की साझा पीड़ा है। गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी जरूर आ रही है, लेकिन करीब एक सप्ताह से पानी से घिरे लोगों की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं।

बिजली आपूर्ति बंद होने से अंधेरे में रात गुजारना पड़ रहा है। सड़क संपर्क टूटे रहने के कारण आवागमन के साथ जरूरी सामान की आपूर्ति भी प्रभावित है। मोबाइल चार्ज नहीं होने से लोगों का बाहरी दुनिया से संपर्क तक सीमित हो गया है। गैस बुकिंग नहीं होने और जलावन खत्म होने के बाद सूखा राशन भी अब बेबस नजर आ रहा है।

DOON
विज्ञापन

दियारा में एक भी कम्युनिटी किचेन नहीं

विडंबना यह है कि बाढ़ के बीच दियारा क्षेत्र में एक भी कम्युनिटी किचेन संचालित नहीं हो रहा है। जिन परिवारों के घरों में चूल्हा जलाने का इंतजाम नहीं बचा, उनके लिए सामुदायिक रसोई बड़ी राहत बन सकती थी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की मांग है कि प्रशासन तत्काल कम्युनिटी किचेन शुरू कराए, बिजली बहाल करे तथा नाव के जरिए खाद्य सामग्री, गैस और जरूरी सामान उपलब्ध कराए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

जलस्तर भले घट रहा है, मगर दियारा के घरों में चिंता का पानी अभी भी चढ़ा हुआ है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें