Breaking News

गंगा, सरयू, सोन और गंडक के जलस्तर में तेज वृद्धि जारी, दियारा के गांवों में राहत वितरण शुरू

2 Min Read

Chhapra: सारण जिले में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। शुक्रवार की देर रात से गंगा, सरयू, सोन और गंडक नदियों के जलस्तर में अचानक तेज वृद्धि शुरू हुई, जो शनिवार की शाम तक जारी रही।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

लगातार बढ़ते जलस्तर ने दियारा और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नदी के तेवर को देखते हुए ग्रामीणों को अब वर्ष 2016 की विनाशकारी बाढ़ का रिकॉर्ड दोहराने अथवा उसके पार जाने की आशंका सताने लगी है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, वर्तमान जलस्तर वर्ष 2016 में दर्ज किए गए उच्चतम स्तर से महज करीब पांच सेंटीमीटर नीचे है। जिस तेजी से नदियों का पानी बढ़ रहा है, उससे लोगों को आशंका है कि इस बार पुराना रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

DOON
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने के साथ निचले इलाकों में पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है और कई स्थानों पर आवागमन तथा जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

बाढ़ के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दियारा क्षेत्र की रायपुर विन्दगावां, कोटवापट्टीरामपुर और बड़हरा महाजी पंचायतों में सूखा राशन वितरण शुरू कर दिया गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को तत्काल कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो स्थिति और भयावह हो सकती है।

ग्रामीणों की निगाह अब नदी के जलस्तर पर टिकी है। हर घंटे बढ़ता पानी संभावित बड़े संकट की दस्तक दे रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें