Breaking News

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस, फायर विभाग के कर्मी सकुशल उतारने में जुटे

1 Min Read

Chhapra: शहर के नगर थाना क्षेत्र के तेलपा स्थित विद्युत कनीय अभियंता कार्यालय परिसर में लगे मोबाइल टावर पर मंगलवार को एक युवक चढ़ गया। युवक को सकुशल मोबाईल टावर से उतारने के लिए मौके पर नगर थाना पुलिस, फायर विभाग के कर्मी पहुंचे हैं। फिलहाल उसे नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

छपरा नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस के नजदीक न्यू कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब संजीत कुमार उर्फ भोला नामक युवक बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता कार्यालय परिसर स्थित टावर पर चढ़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस, डायल 112 और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और परिजनों के लाख प्रयासों के बावजूद युवक टावर से नीचे नहीं उतरा था, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

DOON
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण इलाके में घंटों सनसनी फैली रही।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें