Breaking News

समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

6 Min Read

Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों, शिक्षा व्यवस्था, बाढ़ की तैयारियों, नाव परिचालन, राशन कार्ड निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
परिसीमन एवं नगर निकायों से संबंधित कार्यों में तेजी का निर्देश

पंचायती राज विभाग द्वारा वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर तैयार रिपोर्ट एवं परिसीमन के आलोक में आवश्यक अद्यतन कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी बीडीओ एवं बीपीआरओ को निर्धारित प्रक्रिया 10 सितंबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। नगर परिषद सोनपुर के विस्तार एवं विभिन्न नगर पंचायतों के गठन से संबंधित प्रस्तावों को जनसंख्या, जनसंख्या घनत्व, ऑक्यूपेशन एवं अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर तैयार कर 15 सितंबर तक जिला कार्यक्रम समिति से अनुमोदित कराकर विभाग को भेजने को कहा गया।

DOON
विज्ञापन

26 मॉडल स्कूलों का होगा साप्ताहिक निरीक्षण

जिले के 26 मॉडल स्कूलों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला पदाधिकारी ने विशेष निर्देश दिए। नामित पदाधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह संबंधित मॉडल स्कूल का निरीक्षण कर आधारभूत संरचना, अतिरिक्त कक्षाओं, खेल मैदान, रनिंग ट्रैक, फुटबॉल गोल पोस्ट, चारदीवारी, पौधारोपण, शौचालय एवं पेयजल आदि की स्थिति का आकलन करने को कहा गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पदाधिकारियों को विद्यालय में बच्चों एवं शिक्षकों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त करने तथा आउटकम ओरिएंटेड रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। मॉडल स्कूलों में कंप्यूटर लैब, रोबोटिक्स, एस्ट्रोनॉमी किट, खेल सामग्री आदि की व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। सूचीबद्ध आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण कर उनकी आधारभूत सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रखंड एवं विद्यालयवार प्रगति रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया, ताकि प्रत्येक सप्ताह इसकी समीक्षा की जा सके।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर पूरी तैयारी के साथ तट पर नजर रखने का निर्देश

बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि गंडक नदी के जलस्तर में कमी आई है, जबकि गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ सतर्क रहने तथा तट पर लगातार नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। फ्लड फाइटिंग कार्य लगातार जारी रखने तथा गंडक के तटबंधों पर आवश्यक सामग्रियों की पर्याप्त मात्रा में स्टॉकिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।
मकेर, दरियापुर, पानापुर, तरैया एवं परसा-अमनौर क्षेत्रों में आश्रय स्थल, कम्युनिटी किचन एवं पशु आश्रय स्थल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को पेयजल की समुचित व्यवस्था तथा सभी बीडीओ को आवश्यकतानुसार शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

नाव परिचालन में सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन जरूरी

नाव परिचालन की समीक्षा करते हुए एसडीओ सोनपुर को सुरक्षित नाव परिचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। सीओ स्तर पर नाव परिचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक आदेश जारी करने को कहा गया। प्रत्येक नाव पर लाइफ जैकेट एवं इन्फ्लेटेबल ट्यूब अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखने, खतरे के निशान को स्पष्ट रूप से चिन्हित कराने तथा अंधेरे में नाव परिचालन नहीं होने देने का निर्देश दिया गया।

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

बैठक में न्यायालय, आरपीएस, लोक सूचना, नीलाम पत्र एवं वारंट से संबंधित लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने समयबद्ध मामलों का निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। वारंट निर्गत होने के बावजूद उसके निष्पादन में लंबित मामलों में भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। विभिन्न प्रेषित पत्रों के अनुपालन तथा कंप्लायंस बोर्ड में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का भी निर्देश दिया गया।

विभागीय उपलब्धियों एवं नवाचारों के प्रचार-प्रसार पर जोर

जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं की उपलब्धियां, नवाचार एवं बेस्ट प्रैक्टिस से संबंधित सामग्री जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के साथ नियमित रूप से साझा करें। योजनाओं से लाभान्वित लोगों के टेस्टिमोनियल वीडियो, आलेख एवं अन्य प्रचार सामग्री भी उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि जिले में किए जा रहे बेहतर कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा सके।

राशन कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई चिंता

राशन कार्ड निर्माण की समीक्षा के दौरान लगभग 53 हजार ऑनलाइन प्रविष्टियों के विरुद्ध राशन कार्ड निर्माण की अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जिला पदाधिकारी ने चिंता व्यक्त की। ई-केवाईसी इनेबल्ड लाभुकों तथा राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया में मौजूद गैप को शीघ्र समाप्त करने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे, जबकि अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हाइब्रिड मोड में बैठक से जुड़े रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें