Breaking News

#Chhapra | चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

4 Min Read

Chhapra: छपरा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को विस्तृत निरीक्षण कर निर्माण कार्यों, स्वास्थ्य सुविधाओं, आधारभूत संरचना एवं अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सारण, अधीक्षक, चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, अभियंता एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसियों से कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से एवं तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने सभी लंबित एवं निर्माणाधीन कार्यों के लिए डिटेल वर्क प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों की दैनिक मॉनिटरिंग एवं नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रगति से संबंधित तस्वीरें भी नियमित रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्यों की सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा सके।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बेसमेंट से लेकर प्रत्येक फ्लोर तक स्थित विभिन्न विभागों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभागवार उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, आवश्यक संसाधनों तथा अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

वेंटिलेशन, ड्रेनेज एवं जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में प्रॉपर वेंटिलेशन, ड्रेनेज एवं जल निकासी की व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां भी सुधार अथवा अतिरिक्त कार्य की आवश्यकता है, वहां अविलंब कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल परिसर में जलजमाव, जल निकासी अथवा वेंटिलेशन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या नहीं रहनी चाहिए।

मेडिकल कॉलेज की रोड कनेक्टिविटी को प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की रोड कनेक्टिविटी के संबंध में भी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान तक मरीजों, उनके परिजनों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं आम नागरिकों के लिए सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर आवागमन सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए आवश्यक सड़क संपर्क से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं

जिलाधिकारी ने सभी निर्माण एजेंसियों एवं संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्य निर्धारित गुणवत्ता एवं समय-सीमा के अनुरूप पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की समस्त व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का तत्काल अनुपालन, नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए, ताकि चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माण, विकास तथा आधारभूत सुविधाओं से जुड़े सभी कार्य निर्धारित टाइमलाइन में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो सकें।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी, अभियंता, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें