Breaking News

छपरा जंक्शन पर RPF और CIB की संयुक्त कार्रवाई, 1.30 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

1 Min Read

सारण, 23 अगस्त (हि.स.): छपरा जंक्शन पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ वाराणसी के आदेश और सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के कुशल निर्देशन में आरपीएफ और सीआईबी छपरा की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

सघन चेकिंग और निगरानी के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंची गाड़ी संख्या 15232 के एसी कोच बी चार से लावारिस हालत में रखे पांच प्लास्टिक बोरे, एक पिठ्ठू बैग और एक झोला बरामद किया गया। तलाशी लेने पर इनमें विभिन्न ब्रांड्स की कुल 151.45 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,30,310 रुपए है।

इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक विशाल, कांस्टेबल संजय यादव और कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल रहे। जब्त शराब को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए राजकीय रेल पुलिस छपरा को जमा कर दिया गया है, जहां मामला दर्ज कर जांच जारी है।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें