Breaking News

Khelo India | अस्मिता लीग सेपक टाकरा प्रतियोगिता में छपरा सदर की टीम ने जीता स्वर्ण पदक

1 Min Read

Chhapra: खेलो इंडिया अस्मिता लीग सेपक टाकरा प्रतियोगिता का आयोजन छपरा शहर के भगवान बाजार स्थित एक विद्यालय में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बालिका खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छपरा सदर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं भागवत विद्यापीठ स्कूल की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया और रजत पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल भावना से सभी का ध्यान आकर्षित किया। आयोजकों ने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

DOON
विज्ञापन

ऑल बिहार सेपक टाकरा संघ के सचिव डॉ. करुणेश कुमार एवं छपरा सेपक टाकरा संघ के अध्यक्ष विकास कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के बल पर खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल कर सकते हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें