Breaking News

बेटे ने अपनी ही मां की कर दी हत्या, आराेपित गिरफ्तार

2 Min Read

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बालोद, 15 अगस्त (हि.स.)। एक तरफ पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है, वहीं बालोद जिले में एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। यह घटना बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव की है, जहां बेटे ने अपनी मां के अधिक शराब पीने से नाराज होकर घर में रखे पीढ़ा से वार कर उसकी जान ले ली।

DOON
विज्ञापन

मृतका की पहचान सुशिला बाई गावड़े (50 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के आरोप में बेटे लिकेश कुमार गावड़े को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुशीला बाई के अधिक शराब पीने को लेकर उसका बेटा लिकेश नाराज रहता था। इसी बात को लेकर विवाद के दौरान उसने घर में रखे पीढ़ा से अपनी मां पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

एडिशनल एसपी बालोद चन्द्रकान्त गवर्ना ने बताया कि डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव में बेटे ने अपनी मां की अधिक शराब पीने की बात को लेकर हत्या कर दी। आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें