Breaking News

Sawan Somwari | सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सावन के दूसरे सोमवार पर सारण जिले में भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति चरम पर नजर आ रही है।

SHAILFORD
विज्ञापन

जिलेभर के शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

VIPS
विज्ञापन

सुबह होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिरों में पहुंचने लगे। विभिन्न शिवालयों में भक्त लंबी कतारों में अनुशासित होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

DOON
विज्ञापन

छपरा शहर स्थित धर्मनाथ मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए उत्साह के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को लेकर शिवभक्तों में विशेष उत्साह है। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना कर सुख, शांति, समृद्धि और परिवार के मंगल की कामना कर रहे हैं। मंदिरों में पूजा-अर्चना और भक्ति गीतों से पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें