Chhapra: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के द्वारा पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा एवं प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही एवं अपेक्षित शिथिलता पाए जाने पर अवतारनगर, तरैया एवं अमनौर थाना के थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अवतारनगर थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० साकेत बिहारी को कांडों के निष्पादन एवं अनुसंधान में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने तथा कर्तव्य के प्रति शिथिलता के कारण निलंबित किया गया है। वहीं तरैया थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० धीरज कुमार राम को सरकारी संपत्ति से संबंधित घटना में लापरवाही, अधीनस्थों पर प्रभावी नियंत्रण के अभाव एवं वरीय पदाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के कारण को निलंबित किया गया है। यूपीआई लेनदेन उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों के लिए बना रहेगा मुफ्त : पीसीआई जबकि पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र, छपरा द्वारा कांड की समीक्षा के दौरान अनुसंधान में गंभीर लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता पाए जाने तथा स्पष्टीकरण असंतोषप्रद पाए जाने के कारण अमनौर थानाध्यक्षपु०अ०नि० हेमन्त कुमार को निलंबित किया गया है। Horoscope | किस राशि के लिए सौभाग्य लेकर आया है आज का दिन, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल निलंबित तीनों पुलिस पदाधिकारियों का निलंबन अवधि में मुख्यालय पुलिस केन्द्र, सारण निर्धारित किया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है।वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, शिथिलता एवं अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, तत्परता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करने का सख्त निर्देश दिया गया है। कर्तव्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। ABVP | जिला सदस्यता कार्यशाला सम्पन्न
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के द्वारा पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा एवं प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही एवं अपेक्षित शिथिलता पाए जाने पर अवतारनगर, तरैया एवं अमनौर थाना के थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अवतारनगर थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० साकेत बिहारी को कांडों के निष्पादन एवं अनुसंधान में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने तथा कर्तव्य के प्रति शिथिलता के कारण निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
वहीं तरैया थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० धीरज कुमार राम को सरकारी संपत्ति से संबंधित घटना में लापरवाही, अधीनस्थों पर प्रभावी नियंत्रण के अभाव एवं वरीय पदाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के कारण को निलंबित किया गया है।
जबकि पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र, छपरा द्वारा कांड की समीक्षा के दौरान अनुसंधान में गंभीर लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता पाए जाने तथा स्पष्टीकरण असंतोषप्रद पाए जाने के कारण अमनौर थानाध्यक्षपु०अ०नि० हेमन्त कुमार को निलंबित किया गया है।
निलंबित तीनों पुलिस पदाधिकारियों का निलंबन अवधि में मुख्यालय पुलिस केन्द्र, सारण निर्धारित किया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है।वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, शिथिलता एवं अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, तत्परता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करने का सख्त निर्देश दिया गया है। कर्तव्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ