कीव (यूक्रेन): यूक्रेन की राजधानी और आसपास के इलाकों में रातभर हुए रूसी हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई और दर्जन भर से अधिक नागरिक घायल हो गए। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने रातभर में 24 बैलिस्टिक मिसाइलें और चार एंटी-शिप मिसाइलें दागीं। वायुसेना ने अपने बयान में पहली बार उनमें से किसी को भी रोकने (इंटरसेप्ट करने) का जिक्र नहीं किया। यूक्रेन के सैन्य सूत्रों के अनुसार, सेना के पास मिसाइल इंटरसेप्टर का भंडार बहुत कम हो गया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में यूक्रेन में हुए रूसी हमलों में कम से कम 377 नागरिकों की मौत हुई और 2,129 लोग घायल हुए। अप्रैल 2022 के बाद से पहली बार एक माह में इतनी जनहानि हुई। हमलावर कार्रवाई का सबसे घातक महीना रहा, जबकि चार साल से ज़्यादा समय से चल रही यह जंग जारी है। रूस का रात को किया गया ताजा हमला ‘वाइल्डबेरीज’ का जवाब लगता है। ‘वाइल्डबेरीज’ रूस की ई-कॉमर्स कंपनी है। यूक्रेन ने पिछले दिनों इस कंपनी के गोदामों को निशाना बनाया है। Horoscope | कर्क, सिंह, तुला सहित पांच राशियों का आज खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल रूस ने यूक्रेन की राजधानी और उसके आसपास के वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को निशाना बनाया है। हमले में कई औद्योगिक इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “इस हमले का मुख्य निशाना आम नागरिकों के कारोबार से जुड़े वेयरहाउस रहे।” उन्होंने कहा कि बीयर बनाने की फैक्टरी और हार्डवेयर स्टोर के वेयरहाउस, एक रेलवे स्टेशन और अन्य बुनियादी ढांचों पर हमले हुए। मंत्री दीपक प्रकाश बने एमएलसी, प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति यूक्रेन की आपात सेवा ने बुधवार को कहा, “बचावकर्मी जोखिम भरे हालात में काम कर रहे हैं। रूस से हमले का खतरा बरकरार है।” रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमले में ज़मीन से दागे जाने वाले सटीक-निर्देशित हथियारों और लंबी दूरी तक मार करने वाले स्ट्राइक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। जेलेंस्की ने एक बार फिर यूक्रेन के सहयोगियों से रूसी मिसाइलों को मार गिराने के लिए जरूरी सैन्य उपकरण उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश को पैट्रियट मिसाइल सिस्टम के लिए अमेरिका में बने इंटरसेप्टर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। यह एकमात्र ऐसा डिफेंस सिस्टम है जो कुछ खास एडवांस्ड बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है। प्रधानमंत्री के वीडियो पर मेटा ने मांगी माफी, सरकार ने खुद से कंटेंट परोसने को लेकर दी हिदायत
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
कीव (यूक्रेन): यूक्रेन की राजधानी और आसपास के इलाकों में रातभर हुए रूसी हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई और दर्जन भर से अधिक नागरिक घायल हो गए। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने रातभर में 24 बैलिस्टिक मिसाइलें और चार एंटी-शिप मिसाइलें दागीं। वायुसेना ने अपने बयान में पहली बार उनमें से किसी को भी रोकने (इंटरसेप्ट करने) का जिक्र नहीं किया। यूक्रेन के सैन्य सूत्रों के अनुसार, सेना के पास मिसाइल इंटरसेप्टर का भंडार बहुत कम हो गया है।
विज्ञापन
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में यूक्रेन में हुए रूसी हमलों में कम से कम 377 नागरिकों की मौत हुई और 2,129 लोग घायल हुए। अप्रैल 2022 के बाद से पहली बार एक माह में इतनी जनहानि हुई। हमलावर कार्रवाई का सबसे घातक महीना रहा, जबकि चार साल से ज़्यादा समय से चल रही यह जंग जारी है। रूस का रात को किया गया ताजा हमला ‘वाइल्डबेरीज’ का जवाब लगता है। ‘वाइल्डबेरीज’ रूस की ई-कॉमर्स कंपनी है। यूक्रेन ने पिछले दिनों इस कंपनी के गोदामों को निशाना बनाया है।
रूस ने यूक्रेन की राजधानी और उसके आसपास के वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को निशाना बनाया है। हमले में कई औद्योगिक इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “इस हमले का मुख्य निशाना आम नागरिकों के कारोबार से जुड़े वेयरहाउस रहे।” उन्होंने कहा कि बीयर बनाने की फैक्टरी और हार्डवेयर स्टोर के वेयरहाउस, एक रेलवे स्टेशन और अन्य बुनियादी ढांचों पर हमले हुए।
यूक्रेन की आपात सेवा ने बुधवार को कहा, “बचावकर्मी जोखिम भरे हालात में काम कर रहे हैं। रूस से हमले का खतरा बरकरार है।” रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमले में ज़मीन से दागे जाने वाले सटीक-निर्देशित हथियारों और लंबी दूरी तक मार करने वाले स्ट्राइक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। जेलेंस्की ने एक बार फिर यूक्रेन के सहयोगियों से रूसी मिसाइलों को मार गिराने के लिए जरूरी सैन्य उपकरण उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश को पैट्रियट मिसाइल सिस्टम के लिए अमेरिका में बने इंटरसेप्टर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। यह एकमात्र ऐसा डिफेंस सिस्टम है जो कुछ खास एडवांस्ड बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ